भिवंडी में हिंसक वारदात के बाद पुलिस हुई सख्त

ठाणे पुलिस के आला अधिकारियों ने किया दौरा, क्राइम ब्रांच पुलिस को जांच की जिम्मेदारी


कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी - डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण

भिवंडी। भिवंडी में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद ठाणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण ने शहर का दौरा किया। शांति समिति की बैठक में उन्होंने चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले सामाजिक उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना की जांच क्राइम ब्रांच और स्थानीय स्तर पर की जाएगी।

 पुलिस अधिकारी विनायक देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त पंजाबराव उगले, डीसीपी क्राइम ब्रांच अमरसिंह जाधव, पुलिस उपायुक्त विशेष शाखा मीना मकवानी ने हिंसा के बाद भिवंडी शहर का दौरा किया और शांति समिति के साथ विशेष बैठक की।

इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण ने कहा कि चुनाव में हार पर क्रोधित होना गलत है। जन प्रतिनिधियों के लिए यह सोचना आवश्यक है कि जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है। अपने क्रोध के कारण किसी को नुकसान पहुंचाना और जनजीवन को बाधित करना कानून के विरुद्ध है। डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण ने बताया कि पुलिस ने पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और 150 लोगों को हिरासत में लिया है। डॉ. चव्हाण ने बताया कि शेष आरोपियों से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। शहर में कोई घटना होने पर नागरिकों को तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें, अफवाहें फैलाना अपराध है। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वाले संदेश पोस्ट या फॉरवर्ड न करें, पुलिस निष्पक्ष रहेगी और कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।डॉ. चव्हाण ने सूचित किया कि आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। यदि शहर में कोई घटना घटित होती है, तो नागरिकों को तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए। उन्होंने उपद्रवियों को चेतावनी दी है कि कानून को अपने हाथ में लेकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले एक साल में, पुलिस ने ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय में आपराधिक प्रवृत्ति वाले 300 से अधिक लोगों को और भिवंडी में 70 अपराधियों को निर्वासित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में निवारक और एमपीडीए अभियान चलाए गए हैं। उन्होंने पुलिस को शहर के विभिन्न वार्डों में रूट मार्च करने का निर्देश दिया और देर रात तक खुले रहने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट