जिला जदयू की बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 19, 2026
- 30 views
रोहतास। सासाराम के परिसदन-सभागार में जिला जदयू की एक बैठक जिलाध्यक्ष बिन्दा चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में की गयी,जिसमें सर्वसम्मति से 24 जनवरी को भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती-समारोह सासाराम के पटेल धर्मशाला में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार,पूर्वमंत्री अजित कुमार चौधरी,नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी एवं करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। समारोह में कर्पूरी ठाकुर जी के तैल-चित्र पर माल्यार्पण के बाद उनके सिद्धांतों,नीतियों और विचारों पर चर्चा होगी। साथ ही इसमें आये सम्मानित अतिथियों को जिला जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्त्ताओं द्वारा सम्मानित किया जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए बिंदा चंद्रवंशी ने कहा कि जयंती समारोह को उत्सवी माहौल में मनाया जायेगा। बैठक में अरुणा सिंह,रिंकू सिंह,धनजी चौधरी,अशोक चंद्रवंशी अनिल यादव,धनन्जय भाई पटेल, अलख निरंजन,सिप्पू सिन्हा,हाजी जमालुद्दीन सिद्दीकी,गिरेन्द्र सिंह सिकरीवार,राजेश पाटीदार,असलम अंसारी राज सोनी रूना देवी,विजेन्द्र चौधरी,गंगा बिंद तथा परवेज आलम सहित अन्य कार्यकर्त्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।


रिपोर्टर