25 जनवरी को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 141वीं प्रतिमा का होगा अनावरण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 17, 2026
- 297 views
संडावता। सारंगपुर विकासखंड के ग्राम मुंडला मऊ (ठिकाना मुंडला मऊ जागीर), जिला राजगढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 141वीं प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह 25 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि महाराज राजवर्धन सिंह जी पूर्व विधायक नरसिंहगढ़ मुख्य अतिथि राजा साहब प्रियव्रत सिंह पूर्व ऊर्जा मंत्री कार्यक्रम के अध्यक्षता ठाकुर शिव प्रताप सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष करणी सेना विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।आयोजन समिति एवं राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना ठिकाना मुंडला मऊ जागीर द्वारा कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं। करणी सेना ने क्षेत्र के समस्त समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


रिपोर्टर