सड़क दुर्घटना में दो घायल एक की मौत

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- उत्तर प्रदेश बिहार की सीमा पर कर्मनाशा नदी के पास गिट्टी लदे ट्रक टेलर को बगल एक ट्रक ट्रेलर में सटे छूते हुए निकल गया जिसके कारण ट्रक टेलर के पास खड़े एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक ट्रेलर उत्तर प्रदेश के अहरौरा  से गिट्टी लेकर बिहार की सीमा में आ रहा था। तभी नदी के पास एक होटल के बगल में गाड़ी को खड़ा कर कर टायर चेक कर रहा था। तभी तेज गति से पीछे से एक ट्रेलर गाड़ी को समीप से छुटे हुए निकल गया। जिसके बगल में खड़े टायर चेक करने वाले दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहला गांव निवासी राम आश्रम यादव का पुत्र अमित यादव चपेट में आ गया और भगाने के क्रम में गांव के ही दो शेरु कुमार और विशाल कुमार घायल हो गया। घायल अवस्था में अमित कुमार चंदौली जाते-जाते रास्ते में ही दम तोड़ दिया और धायलों का इलाज कर डॉक्टर ने उन्हें गांव जाने की अनुमति दे दी। घटना की सूचना जैसे ही ग्राम वासियों को मिली पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया। अमित कुमार की उम्र 21 वर्ष थी और वह शादी शुदा अभी नहीं था। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पुलिस में शव को परिजनों को सौंप दिया जहां लोग दाह संस्कार में जुट गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट