बरसठी के चतुर्भुजपुर परियत के ग्राम प्रधान अश्वनी सिंह ‘बब्लू’ ने 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 12, 2026
- 182 views
बरसठी (जौनपुर)। कड़ाके की ठंड में गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चतुर्भुजपुर परियत गांव में सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान अश्वनी सिंह ‘बब्लू’ की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत गांव के 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कंबल वितरण करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह पंकज ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह विशेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्या, पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह, लालचंद दुबे, उदय राज सिंह, जगदीश गौतम, रईश अहमद प्रधान, तूफानी पटेल, संतोष सिंह, अरुण सिंह प्रधान, संदीप सिंह पूर्व प्रधान, जीत बहादुर सिंह सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। उन्होंने ग्राम प्रधान व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण बनकर सामने आया।


रिपोर्टर