शांति व्यवस्था में खलल की आशंका पर पांच पर कार्रवाई

बरसठी (जौनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान न्यायालय भेज दिया।

हिरासत में लिए गए लोगों में गोलू जायसवाल (23), पुष्पा देवी (42) और सरोजा देवी (47) निवासीगण ग्राम बरसठी, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर शामिल हैं। वहीं आशिक अली (39) और विजय बहादुर जायसवाल (28) निवासीगण ग्राम जयरामपुर, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में चालान किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट