POSH अधिनियम पर जिला स्तरीय कार्यशाला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 10, 2026
- 38 views
रोहतास।महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के तत्वावधान में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर POSH अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन DRDA सभागार, समाहरणालय सासाराम में किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री नेहा कुमारी एवं उप विकास आयुक्त श्री विजय कुमार पांडे द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता राज्य नोडल पदाधिकारी (POSH) श्रीमती अंकिता कश्यप ने अधिनियम के प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में She-Box पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी बताई गई। अधिकारियों ने महिलाओं को निडर होकर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर