डीएम की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता


रोहतास। गुरुवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास की अध्यक्षता में बियाडा डेहरी के सुधा डेयरी कैंपस के सभागार में उद्योगवार्ता एवं Ease of doing Business विषय पर चर्चा हुई। जिसमें उप विकास आयुक्त, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक रोहतास एवं विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी, अग्निशमन पदाधिकारी डेहरी, कार्यपालक विद्युत अभियंता रोहतास, DGM बियाडा एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रोहतास द्वारा भाग लिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बियाडा में स्थित सभी उद्यमियों से बारी-बारी से उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उसके निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। बैठक में कुछ उद्यमियों द्वारा वियाडा जमीन को बैंक में र्मोगेज की समस्या को उठाया। जिला पदाधिकारी द्वारा बैंकों को निर्देश दिया गया कि वो DGM बियाडा से NOC प्राप्त कर उद्यमी को सुलभता से ऋण मुहैया कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कुछ उद्यमियों द्वारा नेटवर्क की समस्या के बारे में जानकारी दी गई। इस संबंध में जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा विशेष कार्य पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वह जिले के प्रमुख टेलीकॉम कंपनी की एक बैठक बुलाना सुनिश्चित करें, ताकि इन समस्याओं को शीघ्रता से दूर किया जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ बड़े उद्ययमियो को भी आमंत्रित करना है ताकि लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराई जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा बियाडा के DGM को निर्देश दिया गया कि वो उद्योग स्थापित करने में होने वाली विभिन्न कार्यालय से संबंधित तकनीकी समस्याओं को ध्यान में रखकर बड़े उद्योगों की सूची तैयार करें एवं आवश्यक कागजात हेतु संबंधित कार्यालय को टैग कर इसकी जानकारी उद्यमियों को दी जाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट