गेहूं के खेत में मिला लावारिस बच्चा, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 07, 2026
- 366 views
बरसठी, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के लखराव गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं के खेत में एक लावारिस बच्चा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बरसठी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपने कब्जे में लेकर उपचार की व्यवस्था कराई।
थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव द्वारा बच्चे को आरुषि अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा जीवित है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे के परिजनों की तलाश में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


रिपोर्टर