साबित्री बाई फुले नें शिक्षा की लौ जलाई तो बाबा साहेब नें सबको सम्मान दिया - विधायक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 05, 2026
- 52 views
राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास ।जिला स्थित डेहरी ऑन सोन के सम्राट अशोक सभागार में मेहतर सेवा संघ बिहार जिला शाखा रोहतास के तत्वावधान में समाज सुधारक राष्ट्र माता साबित्री बाई फुले की 195 वीं जयंति एवम भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जीवनी पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता संघ के रोहतास जिलाध्यक्ष शशि कुमार व संचालन महिला प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष नीलम कुमारी नें किया। इस कार्य क्रम के मुख्यातिथि स्थानीय विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, विशिष्ट अतिथि समाज के वरिष्ठ नेता डॉ संजय वाल्मीकि (पटना), अनुज कुशवाहा नेता रालोसपा, राजेश रावत वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश, अनुराधा देवी मध्यप्रदेश, शंभु बैठा पूर्व चेयरमैन एवम अमित पटेल नेता बीजेपी रहे।
सर्व प्रथम लोगों नें साबित्री बाई फुले एवम बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पं न कर जीवनी पर विधिवत प्रकाश डाला। विधायक सोनू सिंह नें सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रमाता साबित्री बाई फुले देश की पहली महिला शिक्षिका थी, जिन्हों नें महिलाओं में पढनें लिखनें की अलख जगाई। विधायक नें यह भी कहा कि बाबा साहेब ने देश के प्रत्येक ब्यक्तियों को समान अधिकार दिया। डॉ संजय वाल्मीकि नें बिहार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन हेतु मुख्य मंत्री श्री नितीश कुमार जी को मुबारक बाद दिया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर राउत नें अपने कला के माध्यम से आगत अतिथियों एवम दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। संघ का पधाधिकारियों नें आगत अतिथियों को अंग वस्त्र व फूल माला दे कर किया सम्मानित।
इस कार्य क्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष वीर बसंत लाल, अधिवक्ता रवि कुमार, वरीय समाज सेवी बुधि बलधन राव,टूल्लू राउत वरीय समाज सेवी, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू देवी,प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राम, प्रदेश महासचिव मुन्ना कुमार, राम केवल राम जिलाध्यक्ष भोजपुर, चमेली देवी जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट, उमेश रावत जिलाध्यक्ष बक्सर, उमाशंकर राम, विपिन रावत भभुआ, रमेश राम जिला उपाध्यक्ष रोहतास, प्रिय रंजन रावत जिला महासचिव,विनोद कुमार नगर अध्यक्ष पर्मेश्वर राम,
इत्यादि काफी लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर