समाज सेवी व सच्चे ब्यक्ति थे जागरूप सिंह : गुड्डू चन्द्रवंशी

संवाददाता पारसनाथ दुबे

डेहरी ओन सोन रोहतास । नगर परिषद क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ला के पूर्व वार्ड पार्षद, राजद के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी जागरूप सिंह समाज सेवी व सच्चे ब्यक्ति थे ,उक्त बातें राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू चन्द्रवंशी ने पूर्व पार्षद के निधन के उपरांत ब्रह्मभोज में श्रद्धांजलि सभा में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत कहा। उन्होंने कहा कि गरीबों के न्याय की लड़ाई लड़ते थे। वहीं पार्षद आनंद चौधरी उर्फ पेड़ा ने कहा कि वह लगातार 15 वर्ष तक पार्षद रहे। उनके पुत्र दिनेश सिंह, गणेश सिंह, रमेश सिंह, नाती विशाल यादव, बिट्टू सिंह सहित 

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, भाजपा नेता कुंवर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहन लाल मेहता, कालेन्द्र प्रताप वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संतोष चौधरी, मास्टर इंद्रदेव चौधरी, डॉ अरुण जैसवाल 

वरिष्ठ पत्रकार मदन कुमार, 

दीपक दास, सहित काफी संख्या में विभिन्न दलों के लोग तथा समाजसेवी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट