भिवंडी महानगरपालिका में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 04, 2026
- 160 views
भिवंडी। क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के 29 दिसंबर 2025 के परिपत्र के अनुसार तथा महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।महानगरपालिका मुख्यालय के भूतल पर आयोजित समारोह में आस्थापना विभाग प्रमुख कल्याणी चन्ने के हस्ते सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ‘चूल और मूल’ जैसी संकीर्ण सोच को तोड़ते हुए महिला शिक्षा की मजबूत नींव रखी। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सम्मानजनक जीवन जीने की राह दिखाई, जिससे आधुनिक युग में महिलाओं की संपूर्ण जीवनशैली में क्रांतिकारी परिवर्तन आया। भारत की पहली शिक्षिका और पहली प्रधानाध्यापिका के रूप में सावित्रीबाई फुले का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।कार्यक्रम में सहायक आयुक्त (चुनाव) नितीन पाटील, चुनाव विभाग प्रमुख अजित महाडिक, मार्केट विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी, बारानिशी विभाग प्रमुख सुरेख पावडे, क्रीड़ा विभाग प्रमुख निहाला मोमीन सहित महानगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


रिपोर्टर