परियत बाजार में पुलिस–जन संवाद गोष्ठी आयोजित, ग्राम सुरक्षा समिति का गठन
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 02, 2026
- 220 views
बरसठी (जौनपुर)। थाना बरसठी क्षेत्र के परियत बाजार में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस–जन संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक बरसठी जयप्रकाश यादव, निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, क्षेत्र उपनिरीक्षक अमरेश सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल कौशल सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस एवं जनता के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना तथा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर चर्चा करना रहा। इस दौरान ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया, जिसके माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस को देने और सामाजिक सहभागिता से अपराध रोकथाम पर जोर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।


रिपोर्टर