राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस मनाया गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 28, 2025
- 51 views
रोहतास। जिला कॉंग्रेस कार्यालय इन्दिरा गांधी आश्रम सासाराम में भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी का 140वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चरखा छाप झंडा को सलामी देते हुए जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाण्डेय ने झंडातोलन किया। इस पावन अवसर पर राष्ट्रगीत एवं वन्देमातरम् के साथ कॉंग्रेसजनों ने महात्मा गाँधी तथा पंडित जवाहर लाल नेहरू के पदचिह्न पर चलने का संकल्प लिया। कॉंग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार द्वारा महात्मा गाँधी रोज़गार गारंटी श्रम कानून को हटाने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस कानून को पुनः लागू करने के लिए जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने का कॉंग्रेसजनों ने निर्णय लिया,ताकि मजदूरों को सौ दिन का रोजगार मिल सके। कार्यक्रम में राजेश्वर कुशवाहा, डॉ जावेद अख्तर,सासाराम नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी, दीपक शुक्ला,डॉ शैलेश सागर,वीरेंद्र सिंह अनिल,उमाशंकर कुशवाहा, बीडी शुक्ला,डॉ मनोज कुमार,सौरभ कुशवाहा,डॉ कामेश्वर तिवारी, विमलेश तिवारी,अजय चौबे,मोहम्मद हसन,रामानुज मिश्रा,राजेश कुमार राजू,मनोज सिंह,राजेश पाल,रामानंद दुबे, सदाब अंसारी,जसीम फारुकी, रिंकू,जमील बच्चन,चितरंजन दुबे, ज्ञान ओझा,चंद्रमा पाण्डेय,लखीचंद्र राम,डॉ इंद्रेश्वर कुमार,कामेश्वर प्रसाद गुप्ता,इब्राहिम अंसारी,आजाद अहमद,मोहम्मद गौरी तथा मनोरंजन यादव सहित अनेक कॉंग्रेस-नेता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर