बसन्तपुर में श्री लक्ष्मी प्रपन्ना जियर स्वामी जी महाराज का आगमन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 25, 2025
- 42 views
रोहतास । जिले के चेनारी प्रखंड के बसन्तपुर गाँव में महान एवं विद्वान संत जियर जी स्वामी के आगमन से ग्रामीण प्रफुल्लित हो उठे। स्वामी जी का आसन गाँव के तत्कालीन सम्पन्न किसान स्व0 बहादुर पाण्डेय द्वारा निर्मित आठ सौ पुराना श्रीराम-जानकी मंदिर के पावन-परिसर में लगा,जहाँ हजारों भक्तों ने उनके मुखारविन्द से निकले श्रीमदभगवद-कथा का रसास्वादन किया। स्वामी जी ने श्रीराम-जानकी मंदिर में स्थित राधे-कृष्ण तथा भगवान शिव की विखंडित मूर्तियों की जगह नयी मूर्तियों की स्थापना करने की बात ग्रामीणों से कही। उन्होंने स्व0 बहादुर पाण्डेय के वंशज तथा समाजसेवी रामपुकार पाण्डेय उर्फ मान बाबा से कहा कि जीर्ण-शीर्ण मंदिर का जीर्णोंद्धार आवश्यक है, क्योंकि मंदिर में विखंडित मूर्तियों को रखा जाना बहुत ठीक नहीं है। स्वामी जी ने इस प्राचीन मंदिर के जीर्णोँद्धार में ग्रामीणों के साथ अन्य लोगों से भी आगे आने का आह्वान किया,जिससे कि फिर से इस जगह पर भव्य मंदिर का निर्माण हो सके।


रिपोर्टर