सड़क किनारे दौड़ लगा रहे दो छात्रों को हाईवा ने कुचला मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 25, 2025
- 76 views
रोहतास। जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता में गुरुवार सुबह सड़क किनारे दौड़ लगा रहे दो छात्रों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। घटना में काराकाट थाना क्षेत्र के मुंजी गांव निवासी आशीष कुमार एवं समहुता निवासी रंजन यादव की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने डेहरी-रोहतास रोड को घंटों जाम रखा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक आपस में अच्छे दोस्त थे और प्रतिदिन सुबह में बिहार पुलिस व आर्मी की तैयारी के लिए सड़क किनारे दौड़ लगाते थे। रोज की तरह आज भी वे सड़क किनारे दौड़ लगाने निकले थे, ताकि शारीरिक दक्षता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। लेकिन किसे पता था कि यही दौड़ उनकी जिंदगी की आखिरी दौड़ साबित होगी।


रिपोर्टर