रामलीला के पांचवें दिन सीता हरण


संवाददाता, पारसनाथ दुबे,

डेहरी आनसोन रोहतास।इंद्रपुरी क्षेत्र के बडीहा गांव में नव दिवसीय रामलीला

 कार्यक्रम में  कलाकारों द्वारा पांचवें दिवस सीता हरण की झांकी दिखाते  हुए कहा कि पंचवटी में रावण की बहन सूर्पनखा से मुलाकात होते ही उसने कहा कि मैं राम जी से शादी करूंगी तत्पश्चात मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने शादी करने से इनकार कर दिए उन्होंने लक्ष्मण के पास सूर्पनखा को भेजा लेकिन लक्ष्मण ने भी शादी से इनकार कर दिया तब सूर्पनखा क्रोधित हो गई और वह अपना असली  राक्षसी  रूप में प्रकट हो गई और सीता को मारने के लिए झपटी तब बाध्य होकर लक्ष्मण ने उसकी नाक और कान काट दिए जिसे वह खून से लथपथ होकर वहां से भागी  रावण के पास गई तब रावण ने मामा मारीच के पास गया और बोला कि तुम सोने का मृग बन जाओ जिससे सीता मोहित हो जाए अंत में रावण ने साधु का भेष बनाकर गया और सीता का हरण कर अशोक वाटिका में ले गया  मौके पर 20 सूत्री सदस्य व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष आनंद कुमार पांडे , उप मुखिया सत्येंद्र कुशवाहा,श्री रामायण प्रचारक मंडल मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के संचालक राजेश चौरसिया ,अध्यक्ष उपेंद्र कुमार,  कलाकार प्रमोद कुमार, नीलू कुमारी , जितेंद्र पांडे , अक्षय पांडे,  शशि भूषण पांडे , गणेश पांडे, दिलीप पांडे,जनार्दन पांडेय,समेत सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट