अकोढ़ी गोला थाना में नए थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण

संवाददाता पारसनाथ दुबे

डिहरी आनसोन रोहतास ।जिला पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिले के कुछ थानों में थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है।आज दिनांक 21 दिसंबर, 2025 को पुलिस निरीक्षक श्री राकेश गोसाई ने अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र में नव नियुक्त थानाध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दिया तथा विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। राकेश गोसाई अनुभवी पुलिस अधिकारी हैं तथा उम्मीद की जाती है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए थानाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए निर्देश दिया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाए। जनता से अपील है कि पुलिस के साथ सहयोग करें तथा किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट