लगातार मंदिर में चोरी की घटनाओं में हो रही वृद्धि, कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद

संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय 

दुर्गावती (कैमूर)-- दुर्गावती प्रखंड के अंतर्गत मंदिरों की चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और चोरों को सलाखों के पीछे नहीं जाने से उनके हौसले में बढ़ोतरी भी हो रही है। बता दे की कुछ दिन पूर्व ग्राम कोटसा के काली मंदिर में मूर्ति को उखाड़ दिया गया था और घंटे को भी खोल लिया गया था। उसी क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम इशीपुर में भी काली माता मंदिर से चोरों ने घंटे को चुरा लिया था और दान पेटी को भी। घटना की पुनरावृत्ति करते हुए बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम अटरिया में काली माता के मंदिर से मूर्ति को उखाड़ कर झाड़ी में फेंक दिया गया लेकिन अभी भी उसमें सनलिप्त और असामाजिक तत्व सलाखों के पीछे नहीं जा पाए न पकडे गए। इस प्रकार यदि कार्रवाई नहीं होती है तो सामाजिक सौहार्द बिगडाने वालों के हौसलम बुलंद होते रहेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट