छोटी बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 15, 2025
- 94 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।नासरीगंज थाना के तराव गांव में 11 दिसंबर को छठवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की के साथ जघन्य अपराध करने वाला व्यक्ति जो रेप करने के बाद उसकी हत्या करके गांव में ही फेंक दिया था , जिसका नाम उपेंद्र राम है और गांव का ही निकला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इसकी पुष्टि अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहतास एसपी रोशन कुमार ने किया है जिसके चलते गांव में काफी आक्रोश है गांव के लोगों कहना है कि इसको कम से कम फांसी की सजा होना चाहिए इसी मांग को लेकर एसपी से सभी लोगों ने गुहार लगाया है, बच्ची के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल हुआ है उसकी मां सदमे में है गांव में काफी लोग भयभीत है गांव के लोगों का कहना है कि हम लोगों ने कभी ऐसा सोचा नहीं था कि ऐसा भी घटना हम लोगों गांव में ही हो जाएगा और गांव का ही दरिंदा निकलेगा, जैसा कि लोगों को कहना है कि दरिंदा विकलांग भी है और उसकी शादी नहीं हुआ था इस तरह लगता है कि आज के युग में किसी पर विश्वास करना ठीक नहीं होगा पहले से व्यक्ति अपने मन में गलत मानसिकता पाल कर रखा था लगता है कि उस लड़की को पढ़ने आने जाने के क्रम में गलत निगाह रखा हुआ था उसी का परिणाम है,


रिपोर्टर