डीपीएस स्कूल मे चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 15, 2025
- 77 views
संवाददाता, पारसनाथ दुबे,
डिहरी आनसोन रोहतास।हौसला ही सबसे ताकतहै जितने से भी अधिक महत्वपूर्ण है खेल में भाग लेना डॉक्टर संजय कुमार
डीपीएस विद्यालय डालमियानगर में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
दमयंती पब्लिक स्कूल डालमियानगर के चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य कार्यक्रम संपन्न मथुरापुर कॉलोनी स्थित मैदान में विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र छात्राओं के बीच हाउस वाइज हुए खेल के विभिन्न स्पर्धा में रेड, येलो, ग्रीन, ब्लू हाउस के बीच होने के बाद समापन हुआ। समापन समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉकटर संजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इन्होंने मशाल जलाकर खेल का आगाज किया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के डायरेक्टर समीर कुमार प्रधानाध्यापिका रीता दयाल शिक्षक संगीता शाह, मनीष कुमार चंद्रशेखर राय अजय सोनू गुप्ता सतेंद्र सिंह व आकाश कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत बैंड वादन बाजा स्वागत गीत एवं आकर्षक मार्च फर्स्ट तथा अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर किया। मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि जीतने की मंशा और हौसला ही सबसे बड़ी ताकत है, जितने से भी अधिक महत्वपूर्ण है प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेना, खेल-खेल भावना से मीलती है, इससे मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के साथ ही आगे बढ़ने की प्रेरणा हमें देता है। हार जीत मायने नहीं रखता खेल भावना मायने रखता है। वही डायरेक्टर समीर कुमार ने बताया कि सबसे बड़ी बात है पार्टिसिपेशन उन्होंने बच्चों को अनुशासन टीम भावना और निरंतर अभ्यास की प्रेरणा देते हुए कहा कि जितने की मंशा और हौसला की सबसे बड़ी ताकत है। "
चार दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग में 50 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 50, 100,200, 400 एवं 800 मीटल दौड़, रिले दौड़ , स्पून रेस, रस्सा खींचने का प्रतियोगिता कबड्डी,वालीबाल सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लिया।
विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का नाम
विभिन्न खेलों में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी,शील्ड एवं मैडल देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच के विजेताओं में लड़कों के 100 मीटर वर्ग में आशीष कुमार, लड़कियों के स्पून रेस जूनियर वर्ग में वर्णिका, लड़कियों के सीनियर वर्ग में स्पून रेस में शिवानी कुमारी, लड़कों के 800 मीटर दौड़ में सागर कुमार, 400 मीटर दौड़ मेंअभिषेक कुमार, रस्सी खींचने वाले प्रतियोगिता में येलो की टीम लड़कियाँ तथा बॉयज ब्लू हाउस विजई हुई रिले रेस में गर्ल्स में येलो की टीम विजेता हुई और लड़कों के वर्ग में पीला हाउस की टीम विजई हुई। बेस्ट हाउस का प्राइस ब्लू हाउस को गया। बेस्ट गेम चैंपियन अवार्ड लड़कों के वर्ग में ब्लू हाउस के अभिषेक राज एवं लड़कियों के वर्ग में राधा कुमारी गिल हाउस की
इस अवसर पर प्रशांत सिंह सोन राइजिंग, आर एस के.के डायरेक्टर आनंद सिंह, रासबिहारी सिंह प्रधान रिटायर शिक्षक रासबिहारी सिंह आदि उपस्थित रहे और आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की हैं।


रिपोर्टर