कैमूर के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Dec 11, 2025
- 224 views
कैमूर ।। जिला में नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर में अपने पूर्ववर्ती जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
समाहरणालय पहुंचने पर पूर्ववर्ती जिला पदाधिकारी सुनील कुमार द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात श्री नितिन कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से जिला पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त कर प्रशासनिक कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ओमप्रकाश मंडल, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ,जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला सब रजिस्टार,जिला भू अर्जन पदाधिकारी,स्थापना उप समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


रिपोर्टर