डीएम एवं एसपी की संयुक्त अध्यक्षता मे भू- समाधान पोर्टल के तहत भूमि विवाद की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न


रोहतास। सोमवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में भू-समाधान पोर्टल के तहत भूमि विवाद की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षोपरान्त पाया गया कि पिछले बैठक की तुलना में इस बैठक में अपेक्षितप्रगति नहीं होने तथा दिनांक 11.10.2025 से दिनांक 06.12.2025 तक भू- सामाधान पोर्टल पर थानाध्यक्ष, डिहरी मुफ्फसिल / यदुनाथपुर / अगरेर / धौड़ॉड थाना द्वारा एक भी आवेदन की इन्ट्री नहीं किये जाने के कारण समाहर्त्ता महोदया द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा संबंधित अंचलाधिकारियों / थानाध्यक्षों को भू-सामाधान पोर्टल पर सभी लंबित मामलों को अपलोड करने का निदेश दिया गया।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जहां एक ही थाना अंतर्गत दो अंचल आता है तो संबंधित अंचलों में रोस्टर बनाकर थानाध्यक्षों को उपस्थित होने का निदेश देना सुनिश्चित करेंगे।

दिनांक 08.12.2025 को भूमि विवाद की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों यथा अंचलाधिकारी, शिवसागर/ तिलौथू / दिनारा एवं थानाध्यक्ष बिक्रमगंज / काराकाट / संझौली / सूर्यपुरा / चुटियाँ / डिहरी नगर/नौहट्टा/यदुनाथपुर / अगरेर / बड्डी / धौड़ॉड / करवन्दिया से स्पष्टीकरण की मांग की गयी।

साथ ही समाहर्त्ता, रोहतास द्वारा निदेश दिया गया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद की बैठक की कार्यवाही निश्चित रूप से भू- सामाधान पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिस थाना का इन्ट्री शून्य है वहाँ भूमि विवाद से संबंधित मामलों की बैठक में समीक्षा कर निश्चित रूप से भू- सामाधान पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे तथा बैठक की कार्यवाही की एक प्रति गृह विभाग, बिहार को भी भेजना सुनिश्चित करेंगे।

सभी थानाध्यक्ष, भूमि विवाद से संबंधित बैठक का रोस्टर बनाकर प्रत्येक शनिवार को अंचल स्तर पर आयोजित बैठक में भाग लेने तथा उसकी प्रति संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजना सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट