धान अधिप्राप्ति को लेकर बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 08, 2025
- 77 views
संवाददाता, पारस नाथ दुबे
डेहरी आनसोन रोहतास। विपणन वर्ष 2025- 26 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक वरीय प्रभारी पदाधिकारी डेहरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष/प्रबंधक, किसान सलाहकार , सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा सभी पैक्स अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए धान की अधिप्राप्ति करेंगे, समय से सभी किसानों का भुगतान करेंगे तथा यह ध्यान रखेंगे कि धान का क्रय गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो धान साफ सुथरा हो जिसमें नमी की मात्रा अधिकतम 17% तक हो
बैठक में उपस्थित किसान सलाहकार को निर्देशित किया गया कि अपने अपने पंचायत के किसानों की सूची अविलंब पैक्स अध्यक्ष एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे जिसमें यह भी जानकारी स्पष्ट रहे कौन से किसान किस तिथि को कितना धान पैक्स में बेचेंगे प्रखंड कृषि पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि यह सुनिश्चित करेंगे कि किसान सलाहकार जल्द से जल्द सूची उपलब्ध करा दे साथ ही यह भी विशेष ध्यान रखेंगे कि किसी भी पंचायत में पराली ना जलाई जाएं।


रिपोर्टर