बरुना गोलीकांड मामले में दो गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 08, 2025
- 17 views
रोहतास । एएसपी सह बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संकेत कुमार ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 07 दिसंबर को शाम के करीब 04 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बिक्रमगंज थाना के ग्राम बरुना में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है । एएसपी ने कहा कि प्राप्त सूचना के आलोक में पु०नि० सह थानाध्यक्ष ललन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच व सत्यापन किया। श्री कुमार ने कहा कि मृतक अखिलेश राय पिता स्वर्गीय शिवजी राय ग्राम बरुना के शव को एफएसएल टीम की जांच बाद अन्त्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया।
उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी ब्यूटी कुमारी के फर्दव्यान के आधार पर दस नामजद व अन्य अज्ञात के विरूद्ध कांड अकित किया गया। यह कांड बिक्रमगंज थाना कांड संख्या 572/ 18 दिनांक 19/12/2025 के आलोक में धारा 302/120(बी)/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट वादी कामेश्वर राय पिता स्वर्गीय धनश्याम राय ग्राम बरुना के आवेदन के आधार पर विरूद्ध मृतक अखिलेश राय पिता स्वर्गीय शिवजी राय ग्राम बरुना व अन्य आठ नामजद अंकित किया गया था। जिसमें कामेश्वर राय के भाई जीयूत राय की हत्या की गई थी। इसी घटना के प्रतिशोध में कामेश्वर राय के परिवार के सदस्य व गोतिया द्वारा इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से 315 का 5 खोखा बरामद किया गया है। साथ ही साथ उक्त मामले में संगिता कुंवर पति स्वर्गीय जितेन्द्र राय और
त्रिभूवन राय पिता स्वर्गीय गोविंद राय दोनों ग्राम बरुना को गिरफ्तार किया गया है।


रिपोर्टर