रावण के गिरने से डर रहे हैं लोग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 06, 2025
- 114 views
संवाददाता, पारस नाथ दूबे
डेहरी आन सोन, रोहतास।डालमिया नगर झंडा चौक मैदान में 2 अक्टूबर को दशमी के दिन रावण का पुतला का दहन हुआ था ।करीब तीन माह। पूरा होने जा रहा है लेकिन अभी तक मैदान में इसका शेष जल नहीं पाया और आज तक खड़ा है, सुबह के समय प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में इस मैदान में इस ठंड के मौसम में नौजवान बुजुर्ग बच्चे या महिलाएं टहलने के लिए इस मैदान में लोग आते हैं हमेशा उस अवशेष से भय बना रहता है की सुबह टहलने वाले लोगों के ऊपर गिर ना जाए और किसी के साथ अनहोनी घटना ना हो जाए ।डेहरी डालमियानगर नगर परिषद का ध्यान अभी तक इस पर नहीं गया है यह नगर परिषद की सबसे बड़ा लापरवाही है इस संबंध में लोगों द्वारा नगर परिषद को सुचित्र किया गया है अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुआ है जिसके चलते नागरिकों में नगर परिषद के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है इन लोगों में ओमप्रकाश पांडे जितेंद्र पांडे राम इकबाल सिंह सुरेंद्र मिश्रा आचार्य विनय बाबा सम्मिलित है।


रिपोर्टर