विज्ञान मेला का आयोजन हुआ


रोहतास।  शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज,सासाराम में शनिवार को विज्ञान-मेला का आयोजन किया गया। मेले के अंतर्गत “इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी” विषय पर थीम आधारित प्रतियोगिता करायी गयी। अतिथियों में अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम अशुतोष रंजन,ओएसडी आशीष रंजन,एसडीसी ओमप्रकाश, विनय प्रताप,विनीता कुमारी,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार,अंचलाधिकारी,करहगर एवं कॉलेज के वरीय पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयीं जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विज्ञान मानवता और विश्वास को मजबूत करता है। यह अंधविश्वास नहीं,बल्कि उपाय और समाधान सिखाता है। सवाल पूछना ही विज्ञान की शुरूआत है-छात्रों को हमेशा जिज्ञासु रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंजीनियर समाज की उन्नति की रीढ़ होते हैं।आर्टिफिसियल  इंटेलीजेंस सही-गलत नहीं जानती, फैसला मनुष्य करता है,इसलिए तकनीक के साथ भावनात्मक बुद्धिमत्ता और नैतिकता आवश्यक है। डीएम ने कहा कि विज्ञान तभी सार्थक है जब वह आम लोगों की जिंदगी आसान बनाये और समाज के कल्याण में उपयोग हो। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह आइडिया को प्रोडक्ट में बदलें, ताकि स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर पैदा हों। कार्यक्रम में कॉलेज एवं विभिन्न विद्यालयों की कुल 27 टीमों ने अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किये।अतिथियों ने मॉडलों का निरीक्षण किया और छात्रों की वैज्ञानिक क्षमता की सराहना की। मूल्यांकन में प्रो. शैलेश शौरभ, प्रो. खुशबू मिश्रा एवं प्रो. अरुण कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम समन्वय में प्रो.विनीता आनंद एवं डॉ.पारुल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदर्शनी में प्रथम-टीम राज उड़ान: सुमित कुमार एवं राज कुमार रहे,जिन्हें सम्मानित किया गया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए।

प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव,मधुबनी में रोहतास जिला का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित किया गया। लगभग 400 छात्र-छात्राओं और सभी विभागों के शिक्षकों की सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। मंच संचालन पार्थ कौशिक,सुरुचि एवं अभिराज ने संयुक्त रूप से किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट