जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 05, 2025
- 29 views
रोहतास।कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना एवं जिला प्रशासन रोहतास सासाराम के संयुक्त तत्वाधान में जिला पदाधिकारी रोहतास के निर्देशानुसार शुक्रवार को 29 वां जिला स्तरीय युवा महोत्सव आयोजन किया गया।
जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन उप विकास आयुक्त के कर कमल के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिसमें ज़िला शिक्षा पदाधिकारी,सभी वरीय उपसमाहर्ता , जिला कला संस्कृति पदाधिकारी जिला विकास पदाधिकारी,निदेशक NEP उपस्थित रहे।
जैसा कि विदित है। युवा महोत्सव का आयोजन स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर किया जाता है। जो तीन चरणों में संपन्न होता है।पहले चरण में जिला स्तरीय महोत्सव का आयोजन द्वितीय चरण में राज्य स्तरीय और तृतीय चरण में राष्ट्रीय स्तर पर इसका आयोजन किया जाता है।
रोहतास जिले के ज्यादातर विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने प्रदर्शनी कला एवं दृश्य कला में अपनी कला का जौहर दिखाया।
इस आयोजन में छह विधाओं में प्रतियोगिता करवाया गया।जिसमें समूह लोकगीत, समूह लोक नृत्य,चित्रकला, कहानी लेखन, कविता, वक्तृता के अंतर्गत प्रतियोगिता करवाया गया।
सभी विधाओं में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। चयनित प्रथम प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए मधुबनी भेजा जाएगा।
सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं विद्यालय के शिक्षकों का भी काफी सहयोग रहा। इस तरह का आयोजन बिहार सरकार और जिला प्रशासन समय- पर करवाते रहा है। जिससे बच्चों में बौद्धिक विकास हो सके।


रिपोर्टर