एकता चौक किया जा रहा है सौंदर्यीकरण

संवाददाता, पारस नाथ दुबे 

डिहरी आनसोन रोहतास।एशिया का सबसे बड़ा

 रोहतास उद्योग कारखाना डालमियानगर में मौजूद है लेकिन 8 जुलाई 1984 में कारखाना समापन में चला गया और नगर वासियों को उनके भाग भरोसे पर छोड़ दिया गया इसकी साफ सफाई की व्यवस्था डेहरी डालमिया नगर नगर परिषद के जिमा था इसी बीच डेहरी डालमियानगर नगर परिषद ने चौक चौराहे को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने का जनता से वादा किया और अपने बजट में इस मिशन को सफलतापूर्वक करने के लिए अपने मिशन में लग गया इसीक्रम में रोहतास उद्योग कैंपस में सब्जी मंडी के पास एकता चौक को भी चुनाव के पहले आचार संहिता लगने के पहले डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के अध्यक्ष शशि कुमारी द्वारा इसका शिलान्यास किया गया और पुराने चौक के गुंबद को तुड़वाया गया और चुनाव की तब तक घोषणा हो गया इसी बीच जब कंपनी प्रबंधन को पता चला कि एकता चौक को तुड़वाया गया है तो कंपनी के अधिकारियों ने इसे रोक लगा दिया क्योंकि रोहतास उद्योग समापन में है और इसकी सारी संपत्ति पटना हाई कोर्ट का अधीन है बिना अनुमति के काम करना अवैध है ऐसा कंपनी के अधिकारियों को कहना है राउरकेला स्टील प्लांट के तर्ज पर डालमिया नगर एकता चौक का निर्माण होना था लेकिन सारा सपना अधूरा रह गया नगर परिषद के अध्यक्ष ने कहा था की नगर परिषद द्वारा किसी भी अधूरे कार्य को छोड़ नहीं जाएगा और उसका विकास किया जाएगा इसके निर्माण से इसके खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा इसको लेकर नगर वासियो काफी खुशी था स्थानीय लोगों में ओमकार पांडे जितेंद्र पांडे राम इकबाल सिंह विकास दुबे एवं सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव लोगों ने कहा कि देर से ही सही नगर परिषद को डालमियानगर चौक का याद तो आ गया इसके बनने से शहर की खूबसूरती अवशय ही बढ़ेगी

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट