यातायात माह के तहत वाजिदपुर तिराहे पर स्वास्थ्य शिविर, ड्राइवरों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण

जौनपुर। यातायात माह नवंबर 2025 के तहत पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में शुक्रवार 29 नवंबर को वाजिदपुर तिराहा पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय जौनपुर की मेडिकल टीम द्वारा बस, पिकअप, टैक्सी, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों सहित उनके परिचालकों व यातायात पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत कुमार रजक एवं प्रभारी यातायात श्री सुशील कुमार मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ चालक ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था की नींव होता है। शिविर के दौरान उपस्थित चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन, हेलमेट व सीटबेल्ट के उपयोग, नशामुक्त ड्राइविंग तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया। पुलिस विभाग ने बताया कि यातायात माह के दौरान जनजागरूकता कार्यक्रम, रैली, सेमिनार व जांच शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट