10 लोगों से डीएम ने की मुलाकात
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 29, 2025
- 20 views
रोहतास । जिला पदाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा दैनिक लोक साक्षात्कार के क्रम में कुल दस व्यक्तियों से साक्षात्कार किया गया। साक्षात्कार के दौरान ओम प्रकाश चौरसिया,होटल डिलक्स,सासाराम चैंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष एवं रोहतास शांति समिति के सदस्य के द्वारा अतिक्रमण तथा सासाराम रेलवे स्टेशन पर यातायात को सूचारू रूप से चलाने हेतु आवेदन दिया गया। करगहर प्रखंड के बलभद्रपुर गाँव निवासी देवमुनि सिंह की ओर से छुटे हुए जमाबंदी के सुधार हेतु आवेदन प्राप्त किया गया, जबकि शिवसागर प्रखंड के कझाँव गाँव निवासी राजु कुमार के द्वारा उत्पन्न भूमि विवाद को सुलझाने हेतु आवेदन दिया गया। तीनों आवेदन- पत्रों को निष्पादित करने हेतु हेतु जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया। सासाराम नगर थानाक्षेत्र के शाहजलालपीर निवासी स्व0 सतार अंसारी की पत्नी खुदैजा बीबी के द्वारा परिचारी के पद पर कार्यरत पुत्र का स्थानांतरण कराने के संबंध में आवेदन दिया गया,जिसे शीघ्र निष्पादन हेतु स्थापना उप समाहर्ता, रोहतास को निदेशित किया गया।इसी प्रकार प्राप्त शेष सभी आवेदन- पत्रों को अविलंब निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।


रिपोर्टर