मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग, वंजारपट्टी नाका पर मचा हड़कंप

भिवंडी। भिवंडी के वंजारपट्टी नाका स्थित नार्दन पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मोटरसाइकिल अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना के समय बाइक चालक कैलास पवार अपनी मोटरसाइकिल (MH-04 KE 5873) का करंट चेक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी, इसलिए वे किक मारकर इसका करंट जांच रहे थे, तभी अचानक मोटरसाइकिल में आग भड़क उठी। तेज़ लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि तुरंत ही स्थानीय निवासी मौके पर जुटे और पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। उनकी सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया और आग पेट्रोल पंप क्षेत्र तक नहीं फैल सकी। प्रारंभिक अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी होगी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट