एडीएम के जनता दरबार में 19 मामले आए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 21, 2025
- 30 views
रोहतास ।अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 19 आम नागरिकों से साक्षात्कार किया गया। इसमें जिलास्तरीय सभी पदाधिकारियों एवं पर अंचलाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जनता दरबार में आये जय भगवान विमल, कोचस द्वारा निजी गली का अतिक्रमण किये जाने, हृदयानन्द सिंह फ्लाइंग
स्कॉट,जल संसाधन विभाग, डिहरी द्वारा राईस मिल को चालू कराये जाने तथा राजबाहा के संबंध में आवेदन दिया गया। साथ ही सासाराम से आरा के लिए 3-4 बजे शाम में पैसेजर ट्रेन खुलवाने आदि के संबंध में भी आवेदन प्राप्त हुआ। क्रमशः सिंचाई विभाग,प्रबंधक,बिहार राज्य खाद्य निगम रोहतास तथा डीआरएम रेलवे विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
इसके अलावे सुन्दरी देवी बैंक कॉलोनी सासाराम के आवेदन-पत्र को कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति सासाराम को भेजा गया,जो विद्युत कनेक्शन-विच्छेद करने के संबंध में है। शेष आवेदकों का आवेदन-पत्र भूमि विवाद, जमाबंदी रद्दीकरण, जमाबंदी सुधार एवं बंदोबस्ती से संबंधित था,जिसे संबंधित अंचल अधिकारियों को जाँच कर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु भेजा गया।


रिपोर्टर