भगवानपुर प्रखंड में एनडीए के प्रचण्ड जीत एवं सरकार गठन पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)--  बिहार में एनडीए गठबंधन द्वारा सरकार गठन के बाद पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिस खुशी का माहौल भभुआं अनुमंडल के विभिन्न जगहों सहित  भगवानपुर चौक पर भी देखने को मिला, जहाँ जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से जश्न मनाया। जैसे ही यह खबर आई कि नीतीश कुमार 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने सहित चैनपुर के विधायक मोहम्मद जमा खान को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है, स्थानीय कार्यकर्ता उत्साह से भर उठे।

भगवानपुर चौक पर जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रताप सिंह उर्फ़ अंशु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बाँटी और एक-दूसरे को बधाई दी। पूरा चौक "एनडीए ज़िंदाबाद", "नीतीश कुमार मुर्दाबाद" जैसे नारों से गूंज उठा। उत्साह ऐसा था कि राहगीर भी इस खुशी के माहौल का हिस्सा बनते चले गए।

जश्न कार्यक्रम में एनडीए कार्यकर्ता रमेंद्र सिंह, मुन्ना पटेल, मोतीलाल राम, पूर्व मुखिया गब्बर मियां, पूर्व उपाध्यक्ष अजय शंकर पांडेय, डब्लू पांडेय, मंटु तिवारी, उदय कुशवाहा, अरुण सिंह, लल्लू राम, बबन कुर्मी, दीपक चौरसिया, विकास पांडे सहित अनेक स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस निर्णय को बिहार के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।

प्रखंड अध्यक्ष अंशु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव और नेतृत्व बिहार को नई दिशा देगा, वहीं मोहम्मद जमा खान का मंत्री बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

भगवानपुर चौक पर जेडीयू कार्यकर्ताओं का यह उत्सव इस बात का प्रतीक रहा कि नई सरकार से जनता और कार्यकर्ताओं की उम्मीदें एक बार फिर जग चुकी हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट