अपहृत किशोरी बरामद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 20, 2025
- 178 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास। जिले के चुटिया थाना कांड की अपहृत किशोरी को अपहरणकर्ता के साथ आरपीएफ डेहरी आंन सोन ने बरामद कर चुटिया थाना को सुपुर्द कया। अमित कुमार उम्र 23 वर्ष पिता- स्वर्गीय उपेंद्र दास ग्राम- कन्हाईपुर थाना- मोकामा जिला- पटना(बिहार) नामक व्यक्ति को जिस पर रिया कुमारी नामक बच्ची का अपहरण करने के संबंध में चुटिया थाना में कांड संख्या 69/25 दिनांक 09.10.25 अंतर्गत धारा 126(2),115(2),137 (2),85,351(2)/3/5 बीएनएस दर्ज है के उक्त बच्ची रिया कुमारी के साथ डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर उपस्थित होने के बाबत उनके परिजनों के द्वारा सूचना मिलने उपरांत रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन के अधिकारी व स्टाफ द्वारा दोनों को बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाकर चुटिया थाना को सूचित किया गया। गुरुवार को चुटिया थाना के सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार धीरज तथा महिला आरक्षी/1549 ज्योति कुमारी पोस्ट पर उपस्थित हुई जिन्हें उनके घर वालों की उपस्थिति में सुपुर्दगीनामा तैयार कर उक्त व्यक्ति अमित कुमार एवं नाबालिग बच्ची रिया कुमारी को स्वतंत्र गवाहों के समक्ष फ़ोटो ग्राफी करते हुए सही सलामत सुपुर्द किया गया।


रिपोर्टर