बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह का समापन


रोहतास ।बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में समाज कल्याण निदेशालय, बिहार, पटना अंतर्गत संचालित ऑब्जर्वेशन होम, रोहतास, सासाराम में 14 नवंबर से 19 नवंबर-2025 तक बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया, जिसमें आयोग द्वारा निर्देशित विभिन्न कार्यक्रम यथा-खेलकूद, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता,संगीत आदि आयोजित था। 20 नवंबर को बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के समापन के अवसर पर पर्यवेक्षण गृह, सासाराम में सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह में आयोजित किए गए खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किशोरों को सम्मानित तथा प्रोत्साहित किया गया । इस सम्मान समारोह के अवसर पर अमित कुमार पाण्डेय, प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद, रोहतास, तेजबली सिंह, सदस्य, किशोर न्याय परिषद, रोहतास, विक्रमादित्य पाल, बाल संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत), जिला बाल संरक्षण इकाई, रोहतास, जयप्रकाश कुमार, अधीक्षक, पर्यवेक्षण गृह, रोहतास, चंदन कुमार, गृह-पिता, रेखा देवी कुमारी गृह-माता, तथा गृह में कार्यरत शिक्षकगण अवनीश कुमार सिंह,अंकुर कुमार, नवल किशोर, रौशन कुमार शर्मा, उदय नारायण एवं अन्य सभी गृहकर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट