भगवानपुर पुलिस ने 57 लीटर देसी महुआ शराब एवं 3.06 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों व दो शराबीयो को किया गिरफ्तार

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- ज़िले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से है, जहां पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने कुल 57 लीटर महुआ देशी शराब और 3.06 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।


सूत्रों के अनुसार, भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा को बीती संध्या गुप्त सूचना मिली कि मुंडेश्वरी मंदिर के पीछे, मातर गाँव के आगे रामगढ़ के जंगल में अवैध शराब बनाने और तस्करी की गतिविधियाँ चल रही हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने तुरंत दो टीमों का गठन किया और स्वयं छापेमारी का नेतृत्व किया।

जैसे ही पुलिस टीम जंगल के भीतर पहुँची, तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। अंधेरा होने के कारण कई तस्कर जंगल में भाग निकले। हालांकि, पुलिस टीम ने एक तस्कर को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नंदलाल बिंद, पिता महेंद्र बिंद, ग्राम निमियाताड़, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है। उसके पास से 55 लीटर देशी शराब बरामद की गई।


 उधर दूसरी टीम ने रामगढ़ गांव में संतोष सिंह, पिता राजबली सिंह के घर पर छापामारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 लीटर महुआ शराब और 3.06 लीटर 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके बाद संतोष सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार, पु.अ.नि. वंदना कुमारी, पु.अ.नि. नागेंद्र शर्मा तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। वही दो शराबीयो को गिरफ्तार कर पूछताछ में अपना नाम राहुल कुमार पिता बेचू बिंद महेश बिंद उर्फ छवन बिंद पिता समारु बिंद उर्फ अमावस बिंद दोनों भगवानपुर थाना के ओरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।


 गिरफ्तार सभी अभियुक्त को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के बाद भभुआंं न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


 थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट