डिहरी खेल मैदान में तैयारी कर युवक ले रहे हैं नौकरी

संवाददाता पारसनाथ नाथ दुबे 

डिहरी आनसोन रोहतास।डालमिया नगर रोहतास उद्योग खेल मैदान में सुबह हो या शाम करीब सैकड़ो की संख्या में बुजुर्ग नौजवान महिलाएं टहलेने के एवं अपने स्वास्थ्य के लिए घूमने के लिए डेहरी शहर के अगल-बगल गांव से आते हैं साथ ही साथ इसी खेल मैदान में लड़के एवं लड़कीयों का बहुत बड़ा वर्ग सेना एवं पुलिस मैं नौकरी के लिए दौड़ लगाते हैं जिनकी संख्या 200 से 300 होती है इनके ट्रेनर रोहित कुमार ने बताया कि बहुत से लड़कियों का एवं लड़कों का सेना में। एवं बिहार पुलिस में रेलवे पुलिस में बहाल भी हो गए हैं जब मैं उनसे पूछा कि क्या यह सेवा निशुल्क है उन्होंने बताया कि सभी बच्चों से एक बार 3 000 हजार रुपया ट्रेनिंग के लिए लिया जाता है अभी तक सैकड़ो की संख्या में बच्चों को नौकरी मिल गया है जिसमें लड़कियों की संख्या लड़कों से ज्यादा है लड़कियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है दुर दराज के गांव से सुबह 7:00 बजे ही इस ठंड के मौसम में खेल मैदान में सभी बच्चे दौड़ लगाने लगते हैं इनके साथ-साथ रोहित अकादमी के ट्रेनर भी साथ में दौड़ लगाते हैं

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट