डिहरी को जिला बनाने की मांग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 13, 2025
- 84 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।डेहरी क्षेत्रफल के दृष्टि से 11 वॉ और जनसंख्या के दृष्टि से 18 वॉ सबसे बड़ा शहर है l डेहरी आज भी बिहार के 21 जिला मुख्यालयों से बड़ा शहर है एवं एकलौता शहर है जिसका जनसंख्या लगभग 3.5 लाख है और जिला मुख्यालय नहीं है l जबकि डेहरी से छोटे छोटे जगहों को कई वर्षो पहले ही जिला का दर्जा दिया जा चूका है l डेहरी जिला मुख्यालय बनने के सभी मापदंडो को पूरा करता है l जबकि डेहरी मे पहले से ही अनेक जिला और प्रमंडल स्तरीय कार्यालय मौजूद है जैसे की डीआईजी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, श्रम विभाग, सिचाई विभाग, महिला थाना, हरिजन थाना,सीआईडी कार्यालय,रजिस्ट्री कार्यालय,पथ निर्माण विभाग एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय अवस्थित है l डेहरी पहले से ही विकसित शहर रहा है,जिला मुख्यालय बनाने मे ज्यादा संसाधन की आवश्यकता भी नहीं है l प्रस्तावित जिला डेहरी के अंतर्गत 8 प्रखंडो को चयनित किया गया है जो की एक दूसरे से सामाजिक और ब्यापारीक रूप से जुड़े हुए है l जिसमे नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू, डेहरी,अकोढ़ीगोला,राजपुर, नासरीगंज और काराकाट प्रखंडो को शामिल किया गया है जिसका क्षेत्रफल 1576 वर्ग किमोमीटर होगा l उपरोक्त सभी प्रखंडो की कुल जनसंख्या आज 15 लाख से भी ज्यादा है l डेहरी क़ो जिला बनाने के लिये टीम डेहरीयंस के द्वारा कई बार डेहरी शहर में रैली किया जा चूका हैं साथ ही बिहार की राजधानी पटना मे और देश की राजधानी दिल्ली मे भी प्रदर्शन किया गया हैं l टीम डेहरीयंस ने डेहरी के जिला बनाने के लिये 10 हज़ार आम जनता का हस्ताक्षर अभियान और पोस्ट कार्ड अभियान चलाकर मुख्यमंत्री कार्यालय मे भी भेजा जा चूका है l
डेहरी के अंतर्गत झारखंडी मंदिर, नौलखा मंदिर, इकोपार्क, इंद्रपुरी बराज, धूप घड़ी, कशिश वाटरफॉल, तुतला भवानी धाम, चौरासन मंदिर, महादेव खोह और रोहतासगढ़ किला पर्यटन मे एक अलग ही पहचान बना सकता है l यहाँ के पहाड़ो पर प्रचूर मात्रा मे गंधक, क्रॉमियम और निकेल भी उपलब्ध है जिससे सम्बंधित अनेक कारखाना क़ो भी लगाया जा सकता है l
डेहरी से आज भी अरबो का राजस्व बालू से बिहार सरकार को जाता है l डेहरी पहले से ही एक औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता है l डेहरी को जिला बनाने के सम्बन्ध मे सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा टीम डेहरीयंस को एक पत्र भी प्राप्त हुआ है


रिपोर्टर