राजनीति में त्याग होना चाहिए -राजनाथ


रोहतास। भारत परंपरा और शिष्टाचार का देश है।आज मै आया हूं।आलोक सिंह के लिए। राहुल गांधी कहते हैं बिहार के लोगों की वोट चोरी हो गई। यदि राहुल गांधी को लगता है तो शिकायत चुनाव आयोग को क्यों नहीं करते। महागठबंधन जनता के गुमराह करने की कोशिश कर रही है। नेता बनने के लिए त्याग भी जरूरी है। राष्ट्रपति हमलोगों ने बनाया जी आदिवासी समाज से है।वहीं देश के तेजस्वी प्रधानमंत्री भी स्वयं पिछड़ी जाति से हैं। सामाजिक समरता को यदि हासिल करना है तो त्याग भी होना चाहिए। कांग्रेस में एक नेता जो तेलंगाना के हैं कहते हैं कि कांग्रेस का मतलब मुस्लिम ,मुस्लिम का मतलब कांग्रेस। अब कमजोर भारत नहीं है जो हमें छेड़ते है इस हम छोड़ते नहीं। ऑपरेशन सिंदूर अभी बंद नहीं हुआ स्थगीत हुआ है। वसुधौव कुटुम्बम का संदेश पूरे विश्व को भारत ने दिया। उक्त बातें दिनारा में बलदेव उच्च विद्यालय के प्रांगण मे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा। आगे उन्होंने कहा की सेना के जवानों का कोई धर्म नहीं होता है, केवल सैन्य धर्म होता हैं।बिहार को जो आगे ले जाए उसी को वोट दे। मैं सभी से निवेदन करता हूं अपना बहुमूल्य वोट आलोक सिंह को देकर विजयी बनाए। मैं पुनः एक बार दिनारा आऊंगा। वही उतर प्रदेश से आए एमएलसी विनीत सिंह, मंत्री संतोष सिंह,एम एल सी जीवन कुमार, भाजपा नेता अखिलेश, सिंह, अरुणा सिंह, मानती मौर्या, जगनारायण साह,सहित कई लोगों ने संबोधीत किया। संचालन हम के जिलाध्यक्ष कमलेश पासवान ने किया। मौके पर रविकांत पाण्डेय, विंध्याचल केशरी,कृष्ण मिश्रा, मुरलीधर पाण्डेय,सहित कई लोगों उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट