चाँद थाना पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

चौरी गाँव से सोनू सिंह को किया गया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- जिला के चाँद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंट (NBW) के वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए वारंटी की पहचान चौरी गाँव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, सोनू सिंह के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा एक मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनू सिंह अपने गाँव चौरी में ही मौजूद है। सूचना का सत्यापन करने के पश्चात, चाँद थाना की एक विशेष टीम का गठन कर सोनू सिंह को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया, जहाँ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट