विद्युत विभाग का मना 13 वां स्थापना दिवस


रोहतास। विद्युत आपूर्ति अंचल सासाराम के प्रांगण मे विद्युत विभाग का 13 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता सहायक विद्युत अभियंता सासाराम शहरी रंजन कुमार ने की। विद्युत अधीक्षण अभियंता सासाराम इंद्रदेव कुमार के द्वारा अपने सम्बोधन मे बताया गया की बिहार राज्य विद्युत बोर्ड से कंपनी एक्ट के तहत पाँच इकाईयों में गठन नवम्बर 2012 को की गयी थी, जिसके उपलक्ष में हम सभी प्रत्येक वर्ष 01 नवम्बर को कंपनी का स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम ई. ब्रवीम ने बताया की विद्युत विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अथक प्रयास से निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है जिसके फलाफल से ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 20 से 22 घंटे एवं शहरी क्षेत्रों में 23 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। लो-वॉल्टेज की समस्या से निबटने के लिए उच्च क्षमता वाले ट्रान्सफॉर्मर लगाया गया है जिससे की उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार का समस्या न हो सके। इनके अलावा स्थापना दिवस के मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता डेहरी संतोष कुमार, सहायक विद्युत अभियंता परियोजना उत्तम कुमार, सहायक अभियंता सासाराम ग्रामीण उज्जवल कुमार, सहायक विद्युत अभियंता (राजस्व) समरजीत कुमार व विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम एवं डेहरी के समस्त कनीय अभियंतागण व कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट