प्रेक्षक ने ईवीएम कमिशनिंग का जांच किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 01, 2025
- 42 views
रोहतास। जिले के शिवसागर प्रखंड में ईवीएम कमीशनिंग का अवलोकन – प्रेक्षक एम. एम. नायक, आई.ए.एस. द्वारा।
बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के अंतर्गत शनिवार को शिवसागर प्रखंड में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की कमीशनिंग कार्य का अवलोकन चेनारी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन प्रेक्षक एम. एम. नायक, आई.ए.एस. द्वारा किया गया। अवलोकन के दौरान उन्होंने उपस्थित सभी ऑफिसर, तकनीकी दल एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता की और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तकनीकी जांच पूरी पारदर्शिता एवं विधि-सम्मत तरीके से की जाए। प्रेक्षक नायक ने सभी उपस्थित कर्मियों को निर्देशित किया कि मशीनों की सीलिंग, टैगिंग, रैंडमाइजेशन तथा अन्य सभी चरणों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और पूर्ण सतर्कता बरती जाए ताकि मतदाताओं का विश्वास चुनाव प्रक्रिया में बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक चरण में वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाए और आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर चेनारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, तकनीकी अधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम कमीशनिंग एवं अन्य तैयारियाँ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराई जा रही हैं, ताकि आगामी मतदान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


रिपोर्टर