गोली लगने से दो घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 01, 2025
- 114 views
रोहतास । जिला मुख्यालय सासाराम टाऊन थाना अंतर्गत फजलगंज में असामाजिक तत्वों के बीच आपस में विवाद हुआ जिसमें गोली चलने से 2 लोगों के जख्मी होने की सूचना प्राप्त हुई।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की गई छापामारी में घटना में प्रयुक्त वाहन और अभियुक्त के ठिकानों पर छापामारी करते हुए हथियार के साथ 6 लाख नगद भी बरामद किया गया है।
पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति रामांशु सिंह, प्रशांत पाठक
और 3 अन्य संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है।
जख्मी और घटना में शामिल सभी लोगों का पूर्व का अपराधिक इतिहास है।
घटना में शामिल सभी अपराधियों और उनके साथ संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान की जा चुकी है । इन सब की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।
बरामदगीएक दोनाली बंदूक,. 6 लाख रुपए नगद,घटना में प्रयुक्त 3 चार पहिया वाहन


रिपोर्टर