स्थानीय सांसद के निवास गांव में सड़क बना जलाशय आवागमन हुआ बाधित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 01, 2025
- 260 views
संवाददाता सोनू कुमार राय की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुदरा सकरी मार्ग स्थानीय सांसद का निवास गांव सड़क बना जलाशय आवागमन हुआ बाधित ग्रामीण परेशान। आपको बताते चलें कि सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार के निवास गांव कुदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सकरी चेनारी रोड दो दिनों के हुए थोड़ी सी बारिश के कारण जलाशय का रूप धारण कर लिया है, जिस वजह से गुप्ता धाम, दुर्गावती जलाशय (करमचट बांध) सहित रोहतास जिला के हजारों गांवों को जोड़ने वाली सड़क का आवागमन बाधित हो गया है। जबकि इस मार्ग से कैमूर व रोहतास जिला के यात्रियों सहित प्रदेश व देश के हजारों हजार श्रद्धालुओं व पर्यटकों की प्रतिदिन आवागमन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व सड़क का मरम्मत तो किया गया पर जल जमाव कि समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया। लगातार तीन-चार वर्षो से जब भी बारिश का समय आता है, या थोड़ी सी भी बारिश हो जाता है तो इस सड़क का यही स्थिति बद से बद्तर हो जाता है, जिसमें की बहुत से दो पहिया वाहन चालक गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। इस सड़क से अधिकारियों का भी वाहन लगातार आता जाता है, पर इस समस्याओं की और किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। अधिकारियों से कई बार गुहार भी लगाया गया पर उनके द्वारा जैसे लगता है कि सुना ही नहीं गया। इतना ही नहीं स्थानीय सांसद का भी निवास स्थान यही है पर उनके द्वारा भी इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया गया। थोड़ी सी भी बारिश की वजह से सड़क का जलाशय में तब्दील होना चिंताजनक है।


रिपोर्टर