थाना प्रशासन ने शराब परिवहन कर रहे मोटरसाइकिल को जप्त कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआंं(कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर थाना प्रशासन द्वारा संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के रामावतपुर गांव के समीप से, शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए शराब परिवहन कर रहे मोटरसाइकिल समेत दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 अक्टूबर 2025 की संध्या गश्ती के दौरान भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा एवं सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस टीम रामावतपुर के निकट पहुंची, तो एक होंडा साइन मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या यूपी 64 ए ज़ेड 9197) पर सवार दो युवकों को रुकने का संकेत दिया गया।

पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 20 लीटर देशी महुआ वाली शराब बरामद की गई। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान अरुण कुमार (उम्र 21 वर्ष, पिता नरेश राम) एवं रंजन कुमार (उम्र 19 वर्ष, पिता लल्लू राम), दोनों निवासी ग्राम किनर चोला, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कांड संख्या 265/25, दिनांक 31/10/2025 दर्ज करते हुए, धारा 30(ए)/37 बिहार मध्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित रूप से गश्त और छापेमारी की जा रही है ताकि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट