डीएम ने छठ व्रतियों संग अर्घ्य अर्पित किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 28, 2025
- 40 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम के त्रिलोचन घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर जिला पदाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह ने 27 अक्टूबर 2025 को भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर जिलेवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद कर सुविधाओं संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए।
डीएम ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सभी नागरिकों से मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की।


रिपोर्टर