प्रसिद्ध नृत्यांगना बिजली रानी का मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 25, 2025
- 161 views
रोहतास।चर्चित भोजपुरी गायिका बिजली रानी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।बिजली रानी का जन्म जिला रोहतास के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के नटवार गांव में हुआ था। 80-90 के दशक में वे भोजपुरी इंडस्ट्री की चमचमाती तारा बनीं। अपनी खनकदार आवाज और बिजली सी चमकते डांस मूव्स से उन्होंने भोजपुरी लोक जगत को अपना दीवाना बना दिया।
उनकी उम्र 70 साल थी।कभी अपनी आवाज और डांस से लोगों के दिलों पर बिजली गिराने वालीं बिजली रानी लंबे समय से बीमार थीं। उनका निधन बिहार के रोहतास जिले के नटवर गांव के उनके पैतृक आवास पर हुआ।
कहते हैं कि भोजपुर, शाहाबाद और मगध क्षेत्र में उनके डांस और गायिकी के कद्रदानों की फौज थी। एक तरह से कहें तो वह थियेटर जगत की शान थीं। 90 के दशक में शादियों और स्टेज शोज में उनके बिना कोई आयोजन अधूरा माना जाता था। लोग दूर-दूर से उनके कार्यक्रम देखने आते थे।और उनके साटे (परफॉर्मेंस) इतने महंगे होते कि अमीर घराने ही बुक कर पाते थे। उनकी गायकी ने भोजपुरी लोक संगीत को नई ऊंचाइयां दीं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया।
उनके गाने और डांस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते थे। बिजली रानी को भोजपुरी सिनेमा की प्रेरणा स्रोत माना जाता था, जो नए कलाकारों के लिए आदर्श बनीं।


रिपोर्टर