केंद्रीय पुलिस ने फ्लैग मार्च किया


रोहतास।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की कंपनियों ने रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया, रामडीहरा, चुरेसर सहित कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया गया।  

जिला प्रशासन की ओर से यह अपील की गई है कि 11 नवंबर को आम मतदाता बिना किसी भय या संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अनुशासनहीनता या हिंसक गतिविधि पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट