आब्जर्वर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 21, 2025
- 70 views
रोहतास । आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में 213 - काराकाट विधानसभा क्षेत्र के सामान्य ऑब्जर्वर योगेश कुमार, आईएएस ने अनुमंडल कार्यालय बिक्रमगंज एवं नटवार स्ट्रॉन्ग रूम का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑब्जर्वर योगेश ने यह सुनिश्चित किया कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन प्रत्येक स्तर पर होना चाहिए। उनके द्वारा निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गयी और कहा गया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


रिपोर्टर